Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 19 at 5.59.23 PM

खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में विवेक श्रीवास्तव के गीतों को सराहे लोग

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर । मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सोशल इंक्लूजन वेलफेयर सोसायटी के तरफ से विवेक श्रीवास्तव ने एक से बढ़कर एक गितों को सुनाकर श्रोताओं की लूटी वाहवाही ।
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी टाउन हॉल स्थित कचहरी क्लब में आयोजित है जो 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा इस दौरान शुक्रवार को शाम 5:00 बजे सोशल इंक्लूजन वेलफेयर सोसाइटी के तरफ से विवेक श्रीवास्तव व चंदन गोरखपुरी तथा अनिल यादव ने एक से बढ़कर एक गीतों को सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी । हारमोनियम पर सोनू श्रीवास्तव नाल पर बबलू आनंद झाल धीरज कुमार ने संगत किया । विवेक श्रीवास्तव ने स्वच्छता पर आधारित गीत ‘गउंआ नगरिया के स्वच्छ तूं बनावा भैया सुनीला तनी’, लोकगायक चंदन गोरखपुरी ‘गरभे में मारल जाता जनवा हो बोला काहे’ व ‘करके किसानी हो उगा ला धान गेहूंआं’ अनिल यादव ने बेहतरीन किसानी गीत ‘बरसे बदरा से हो पनिया’ गाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *