Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 13 at 6.43.52 PM

थाली बजाकर लोगों को जागरुक किया गया

 

IBN NEWS

खुखुन्‍दू (देवरिया)- खुखुन्‍दू ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानिय विश्वनाथ राय का काकन्द पीजी कॉलेज से खुखुन्‍दू चौराहा होते हुए नगर के सभी कस्बों में नारे लगाते हुए, थाली बजाते हुए संघर्ष समिति के लोगों ने लोगों को जागरूक किया और सरकार को जगाने का कार्य किया। ज्ञात हो कि खुखुन्‍दू को ब्लॉक बनाने के लिए 1991 से अनवरत आंदोलन, धरना, प्रदर्शन, पत्र के माध्यम से लड़ाइयां लड़ी जा रही हैं । राजनीतिक उठापटक के चलते खुखुन्‍दू आज तक ब्लॉक का दर्जा नहीं प्राप्त किया । इस आंदोलन को तेज करने के लिए समिति के लोगों ने आज सोमवार को थाली बजाकर लोगों को जागरूक किया और सरकार को जगाने का कार्य किया ।

खाली यात्रा समापन के उपरांत दुर्गा मंदिर चौराहे पर सभा के रूप में बदल गया । सभा को संबोधित करते हुए बरहज के पूर्व विधायक विधायक स्वामी भाई ने कहा कि विकास का रास्ता विकास खण्‍ड मुख्यालय से होता है और इस कार्यालय को खोलने के लिए 31 वर्ष का दिन मिट गया । आज तक ब्लॉक नहीं बना । जनप्रतिनिधियों का धिकार है । सलेमपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि आंदोलन की शुरुआत हमने 1991 में किया जो भी जनप्रतिनिधि चुनाव जीत कर गए निष्क्रिय निकले, नहीं तो आज तक ब्लॉक बन गया होता । सभा को समिति के संरक्षक नथुन राय, अध्यक्ष सोबराती किदवई, जयराम प्रसाद, लियाकत अहमद, दीनदयाल यादव सहित दो दर्जन लोगों ने संबोधित किया ।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *