Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 13 at 5.17.05 PM

नर्मदा नीर आंदोलन के तहत 29 वे दिन दूसरे चरण का आगाज

 

रिपोर्टर – मनीष दवे

राजस्थान किसान संघर्ष समिति ने उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

सोमवार को हिन्दू सेवा समिति के कार्यकर्ता बैठे कर्मिक अनशन पर…

भीनमाल , मनीष दवे :- भीनमाल नगर को पेयजल संकट से निजात दिलवाने को लेकर राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत नर्मदा परियोजना ईआर प्रोजेक्ट का कार्य दिसंबर 21तक पूर्ण करवाने की मांग को लेकर गठित नर्मदा संघर्ष समिति द्वारा स्थानीय उपखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित बेमियादी धरना प्रदर्शन और पीएम व सीएम के नाम संचालित हस्ताक्षर अभियान के 29 वे दिन दूसरे चरण का आगाज सोमवार को हुआ।

आंदोलन के तहत सोमवार को राजस्थान किसान संघर्ष समिति के जिला संयोजक विक्रम सिंह पुनासा,अध्यक्ष बद्रीदान चारण, कोषाध्यक्ष सुरेश व्यास व मोडाराम देवासी,भाजपा नेता छगनलाल पुरोहित देलवाड़ा, पूर्व सरपंच सांवलाराम पुरोहित,छैलसिंह लूर,प्रतिष्ठित व्यवसायी उमराव सेठ,अशोक सेठ व पूर्व नपा उपाध्यक्ष जयरूपाराम माली के नेतृत्व में बड़ी तादाद में किसानों व गणमान्य लोगों ने धरने में भाग लिया।इसके बाद पीएम व सीएम के नाम उपखंड अधिकारी जवारहराम चौधरी व तहसीलदार रामसिंह राव को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में बताया कि भीनमाल, रानीवाड़ा, सांचोर व जालौर विधानसभा क्षेत्र के 256 गावो व करीब 11सौ ढाणियों में निवासरत लोगो को पेयजल संकट से निजात दिलवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2008 में नर्मदा परियोजना ईआर प्रोजेक्ट तैयार किया गया।वर्ष 2013 में राज्य सरकार द्वारा योजना को मंजूर कर कार्य चालू करने के लिए बजट भी आवंटन किया गया था।

आवश्यक औपचारिकता के बाद निर्धारित समय पर कार्य चालू किया गया।उक्त कार्य वर्ष 2016 के अंत तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया था,लेकिन सरकारी उदासीनता के चलते अभी तक मात्र 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है।जबकि हकीकत यह है कि उक्त कार्य नर्मदा विभाग व राज्य सरकार के खाते में कार्य पूर्ण होकर पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।वर्तमान स्थिति के अनुसार उक्त कार्य वर्ष 2025 तक पूर्ण होना मुश्किल लग रहा है।ज्ञापन में चेताया कि उक्त कार्य शीघ्र पूर्ण नही किया गया तो मजबूरन राजस्थान किसान संघर्ष समिति आंदोलन के लिए उतारू होगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद थे।इसके बाद समिति के सदस्य शेखर व्यास,मोहनसिंह सिसोदिया,अशोक सिंह ओपावत,दिनेश दवे नवीन व श्रवणसिंह राव ने सीएम के नाम एसडीएम जवाहरराम चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया- नर्मदा नीर संघर्ष समिति द्वारा नर्मदा के नीर की मांग को लेकर करीब डेढ़ माह से नियमित आंदोलन चल रहा है,लेकिन जिला प्रशासन द्वारा आंदोलन को अनदेखा किया जा रहा है।लोकतंत्र में जनता द्वारा वाजिब मांग को लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत संचालित आंदोलन को जिला कलेक्टर जनता को हल्के में आंककर कमजोर समझ रहे हैं।जिसको लेकर समिति व आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है।ज्ञापन में चेताया कि आंदोलन के द्वितीय चरण में क्रमिक अनशन, प्रसाशन व जनप्रतिनिधियों के निवास व कार्यालय के बाहर मटका फोड़,ढोल नगाड़ व घण्टी बजाकर जगाने ओर सरकार, जनप्रतिनिधियों व प्रसाशन की सदबुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।इसके बाद सरकार व प्रसाशन की आंखे नही खुली तो 28 सितंबर से भीनमाल नगर सहित विधानसभा क्षेत्र में चक्का जाम ओर बेमियादी अनशन का आगाज किया जाएगा।इस दौरान कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार व प्रसाशन की होगी ।

कर्मिक अनशन पर बैठे सेवा समिति के कार्यकर्ता :

हिन्दू सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सांवलसिंह राव,कपूरचंद गहलोत, घेवरचंद राजपुरोहित, डूंगरसिंह सोलंकी व उत्तमकुमार दर्जी कर्मिक अनशन पर रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *