Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 12 at 8.04.05 PM

प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर पहुंची रायबरेली, कांग्रेसियों ने किया जगह जगह स्वागत

 

ब्यूरो अंजनी कुमार

रायबरेली। वीआइपी जिलों में शामिल रायबरेली जनपद जहां की सांसद सोनिया गांधी हैं। जिसे कांग्रेसियों का गढ़ भी कहा जाता है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने दो दिवसीय दौरे पर है। जहाँ पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और संगठन के पदाधिकारियों से बात करेंगी। उनके आने पर कांग्रेसियों ने जगह- जगह स्वागत किया।
लगभग 2 साल बाद गांधी परिवार का कोई सदस्य रायबरेली आया है। अपने नेता के आने पर कांग्रेसियों में जोश आ गया। चुरुवा बॉर्डर पर सैकड़ों की संख्या में प्रियंका गांधी का स्वागत करने पहुंचे कांग्रेसी नेता। जहां पर प्रियंका गांधी ने चुरूवा हनुमान जी के दर्शन किए और हनुमान जी से आशीर्वाद लेने के बाद उनका काफिला आगे बढ़ा और बछरावां, हरचंदपुर, गंगागंज होते हुए रतापुर चौराहा और सारस होटल, सिविल लाइन जहां पर कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

प्रियंका गांधी दो दिन तक अपने भुवेमऊ गेस्ट हाउस में रहेंगी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा करेगी। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ सड़कों पर मौजूद रही, लोग फूल मालाओं के साथ अपने जनप्रिय नेता की अगवानी में पलके बिछाए बैठे रहे। प्रियंका गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचकर सीधे जिला एवं शहर कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया कर्मियों को भी दूर रखा गया।

प्रचार एवं प्रकाशन विभाग के जिला अध्यक्ष जय नारायण मिश्र ने बताया कि श्रीमती गांधी 2 सालों के बाद रायबरेली आई हैं। इस दौरान उन्होंने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है। श्री मिश्र ने कहा कि प्रियंका गांधी के अनुसार अब समय आ गया है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर दिन रात मेहनत करने में लग जाए । जिससे कि 2022 के चुनाव की ताजपोशी कांग्रेस कर सके। वरिष्ठ नेता संजय शुक्ल ने कहा कि जो लोग कहते थे कि कहां है गांधी परिवार वह आकर देख ले कि रायबरेली को गांधी परिवार आज भी अपना घर मानता है। जिसने बुरे वक्त पर दूर रहकर भी रायबरेली का साथ दिया। बताते चलें कि श्रीमती गांधी वाड्रा के रायबरेली पहुंचने पर हरचंदपुर बछरावां के साथ-साथ सिविल लाइन सारस होटल और भूयेमऊ में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीमती गांधी भी कार्यकर्ताओं से मिलने में भी कोई कोताही नहीं बरती और चिलचिलाती धूप में भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *