Breaking News

कांग्रेसियों की झड़प का वीडियो हुआ वायरल

 

ब्यूरो अंजनी कुमार

काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सवागत में खड़े कांग्रेसियो की दिखी गुटबाजी, आपस मे भिड़े

रायबरेली। उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच गई है। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लेकिन प्रियंका गांधी के आगमन से पहले कांग्रेसियो में तालमेल की कमी दिखाई दी। दरअसल, उनके स्वागत के लिए यहां पर कांग्रेसी आपस में ही भीड़ गए और तू तू मैं मैं करने लगे। बड़े बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो पाया। अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली पार्टी के कार्यकर्ता बछरावां के चूरूआ बॉर्डर के पास प्रियंका के स्वागत को लेकर आपस मे ही भीड़ गए। काफी देर बाद कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं दूसरी ओर जब प्रियंका गांधी रायबरेली के सिविल लाइन्स पहुंची तो धक्का मुक्की में कई कांग्रेसी उनकी गाड़ी के पास ही गिर गए और चोटिल हो गए। लेकिन प्रियंका गांधी का काफिला रुका नहीं आगे ही बढ़ता गया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मवई अयोध्या – श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में मां कामाख्या धाम परिसर में लगने वाला मेला हर्षोल्लास के साथ खुशनुमा माहौल में हुआ संपन्न

  मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS अयोध्या 19 अप्रैल – तहसील रुदौली अंतर्गत विकास खंड मवई …