Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 06 at 10.17.57 PM

अनियंत्रित ट्रक से 30 वर्षीय युवक की मौत

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
सिसवा बाज़ार-महराजगंज
मौत स्वभाविक है लेकिन जब किसी की असामयिक मौत लापरवाही के कारण हो तो लोगों का नाराज होना लाजमी है मौत और दुर्घटना के इसी सिलसिले में स्थानीय नगर पालिका परिषद के जायसवाल नगर में अभी रात लगभग 8 बजे अनियंत्री तेज रफ्तार ट्रक ने अपने घर के बाहर सड़क के किनारे खड़े 30 वर्षीय रिंकू पूरी पुत्र मंगनी पूरी को बुरी तरह कुचल दिया जिससे रिंकू पूरी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी ।इस घटना से क्षुब्द लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । बताया जा रहा है कि जहाँ ट्रक ड्राइवर पूरी तरह नशे में था और घटना को अंजाम दिया वही ट्रक पुलिस चौकी में व ड्राइवर थाना पर पुलिस के कब्जे में बताया जा रहा है। अब तो जांच में पता चलेगा कि हकीकत क्या है फिलहाल समाचार लिखे जाने तक लोगो मे काफी गुस्सा था और घटनास्थल पर भारी पुलिस बल पहुँच चुकी थी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *