Breaking News

सोनौली कोतवाली पर आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने को लेकरपीस मीटिंग का हुआ आयोजन

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

महराजगंज/सोनौली आगामी पर्व बकरीद और श्रावण मास को सकुशल करवाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है एसपी महराजगंज के निर्देश पर त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए सोनौली कोतवाली पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा कोमल प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में पीस मीटिंग का आयोजन किया गया पीस मीटिंग का नेतृत्व सोनौली कोतवाली के कोतवाल दिनेश तिवारी के द्वारा किया गया मीटिंग में सोनौली क्षेत्र के तमाम संभ्रांत व्यक्तियों,पार्षदों स्थनीय नेताओ सिविल डिफेंस, मस्जिद के पेशमाम और शिवालयों के पण्डित, पुलिस मित्र, एवं समाजसेवियों के साथ एक अहम और महत्वपूर्ण बैठक किया गया। बैठक में सभी संभ्रांत लोगो से विचार विमर्श किया गया साथ ही समस्याओं की जानकारी भी ली गयी सभी सम्भ्रान्त लोगो की बाते सुनने के बाद क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने कहा की बकरीद पर्व और श्रावण मास को लेकर आने वाली दिक्कतों की जानकारी लिया लिया गया है और सभी समस्याओं को समय रहते पूरा करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित भी किया जा रहा है।IMG 20210718 WA0101

क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने कहा की हम सब की पहली प्राथमिकता ये है कि कोविड 19 के बचाव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस का शतप्रतिशत सभी लोग पालन करेंगे बकरीद पर जानवरों के अवशेषों को सड़कों पर नही फेकेंगे मस्जिदों में कोविड19 का पालन करते हुए बकरीद की नमाज़ अदा करेगे शिवालय पर भी कोविड19 का सभी लोग पालन करेंगे मास्क लगा कर ही जायेंगे अनावश्यक भीड़ कही पर भी नही लगनी चाहिए पुलिस के जवान हर एक पॉइंट पर पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहेंगे महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी हर गतिविधियों पर पुलिस के जवानों की पैनी नज़र रहेगी किसी को भी कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने नही दिया जाएगा कानून व्यवस्था या माहौल खराब करने वालो से पुलिस कड़ाई से पेश आएगी। सभी लोगो से निवेदन है कि अपने अपने इलाको के सभी संभ्रांत लोगो से अपील करे कि शांतिपूर्ण ढंग से पर्वो को मनाए पुलिस आपकी सेवा में चौबीस घंटे मुस्तैद है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *