Breaking News

दीघा घाट पर मिला एडीएम के बेटे का शव, हत्या कर शव फेंकने की आशंका, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

कोसी के प्रमंडलीय आयुक्‍त सहरसा के ओएसडी सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पुरुषोत्‍तम कुमार के बेटे का पटना में शव मिला है। शव दीघा थाना क्षेत्र के जनार्दन घाट के पास गंगा नदी से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि दीपक के सिर से खून निकल रहा था, कई जगह चोट के निशान थे। शव की शिनाख्त होते हीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया। दीघा थानाध्‍यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्‍टया गंगा में डूबने से मौत की संभावना प्रतीत हो रही है। हालांकि परिजन हत्या बता रहे हैं।।

दीपक की हत्‍या से आहत स्‍वजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस ने शरीर पर जख्‍म का मुआयना तक नहीं किया। बिना देखे उसे पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शरीर पर मिले जख्‍म को भी पेपर में नहीं दिखाया। हद तो यह कि पुलिस बोली कि जल्‍दी एनएमसीएच जाएं नहीं तो शव को जानवर नोच लेंगे। स्‍वजनों का आरोप है कि घटना के पीछे गहरी साजिश है। शव से कपड़े हटाकर इस तरह रखा गया कि आत्‍महत्‍या लगे। लेकिन स्‍पष्‍ट दिख रहा है कि हत्‍या कर शव को गंगा में फेंक दिया गया है। दीपक के पिता ने बताया कि उन्‍हें बेटे के मोबाइल से ही सूचना दी गई थी। लेकिन दोषी की पहचान नहीं की जा रही है। परिजनों ने इस मामले में मेडिकल बोर्ड गठन करने की मांग की है।

दीपक का घर बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के जगत अपार्टमेंट में है। दीपक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वे मुंबई में नौकरी करते थे। लॉकडाउन में घर आ गए थे। माता-पिता की इकलौती संतान दीपक की शादी हो चुकी थी। उनकी दो बेटियां हैं। बताया गया कि मंगलवार को दिन में दीपक स्‍कूटी लेकर घर से निकले थे। लेकिन शाम तक लौटे नहीं। उन्‍होंने कहा था कि दीघा घाट जा रहे हैं। परजनों ने बुद्धा कॉलोनी एवं दीघा थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस छानबीन कर रही थी कि जनार्दन घाट से थोड़ा आगे बढ़ने पर दीपक की स्‍कूटी मिल गई। वहीं पर्स और कपड़े भी मिले। इसके बाद गोताखोरों को लगाया गया तो शव भी मिल गया।।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0004

UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 95,000 रुपए को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक मधुकर दूबे पुत्र शुभाकर दूबे निवासी सरसवापर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *