Breaking News

बाढ़ बचाव सुरक्षा समिति का हुआ गठन।

रिपोर्ट अभिषेक चौबे

 

गोरखपुर। सहजनवां तहसील अन्तर्गत विकास खण्ड पाली के प्राथमिक विद्यालय मटियारी में बाढ़ सुरक्षा समिति की  नवीनीकरण करण दिवस पर बैठक कर बाढ़ आपदा से बचाव के लिए सिंचाई विभाग के अवर अभियन्ता डी.के. यादव ने बाढ सुरक्षा समिति का गठन किया गया। जिसमें सिसई,भक्सा,मटियारी, सुरगहना आदि गांव में राजस्व विभाग, कृषि विभाग के कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री ग्राम प्रधान व अन्य लोगों की उपस्थित में ग्रामीणों को प्रशिक्षण  दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अवर अभियंता  डी. के. यादव ने बताया कि बाढ़ आपदा में जो भी परेशानियां आएंगी उससे निपटने के लिए सभी लोग तैयार रहेंगे।  बाढ़ सुरक्षा समिति के सदस्यों का बांध रिसाव रोकने एवं मरम्मत हेतु प्रयोगात्मक प्रशिक्षण की जानकारी एवं कोल्ड ड्रिंक की बोतलें व अन्य घरेलू संसाधनों से निर्मित जीवन रक्षक जैकेट का प्रशिक्षण,सर्पदंश के साथ साथ हर आपदाओं से निपटने के लिए कई जानकारियां दी । प्रशिक्षण में लेखपाल शिव मौर्या, प्रधान प्रतिनिधि हेमन्त गुप्ता, जयचन्द,शशी, आंगनबाड़ी मीना सिंह,शीला सिंह, किरन यादव, सीमा त्रिपाठी, शशिकला सहित कई अन्य लोग भी शामिल रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *