Breaking News

एक शातिर चोर एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर। जनपद में अपराध पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैंट के नेतृत्व में रामगढ़ताल पुलिस टीम आजाद चौक के चौकी इंचार्ज विशाल उपाध्याय, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ अपराध पर अंकुश लगाने हेतु टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को स्कूटी के साथ पैडलेगंज की तरफ से पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रामसजन पुत्र वसुदेव जो रामगढ़ताल थाना रानीबाग पथरा का रहने वाला है इसके साथ पास से एक स्कूटी बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में विशाल उपाध्याय आजाद चौक चौकी इंचार्ज, अक्षत कुमार मिश्रा उपनिरीक्षक थाना रामगढ़ताल, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव,कांस्टेबल अंकित यादव रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *