Breaking News

पिकअप की चपेट में आने से चार घायल ।

रिपोर्ट अभिषेक चौबे

गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के आदर्श पुलिस चौकी घघसरा के अन्तर्गत हड़हीं गांव के पास रात 10:00 बजे पिकअप की चपेट में आने से 2 पुरुष तथा 2 महिला घायल हो गए घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जनार्दन पांडेय पुत्र इंद्रजीत पांडेय उम्र 45 वर्ष निवासी हड़हीं, गणेश प्रसाद पुत्र किशोर उम्र 48 वर्ष निवासी सीहटीकर, राधिका देवी पत्नी गणेश प्रसाद उम्र 45 वर्ष, गिलासी देवी पत्नी रामवृक्ष उम्र 60 वर्ष निवासी सहजनवां थाना क्षेत्र बाहिलपार, बखिरा की तरफ से आ रही पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जनार्दन गीडा फैक्ट्री से कार्य कर घर वापस जा रहे थे। सामने से आ रही पिकप के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अनियंत्रित पिकप अपने आगे चल रहे गणेश प्रसाद राधिका देवी तथा गिलासी देवी जो एक ही बाइक पर सवार थे पीछे से ठोकर मार दिया जिससे तीनों लोग घायल हो गए। पिकप ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से सभी को स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार लाया गया। जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिए जिसमें जनार्दन की हालत गंभीर बनी हुई है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *