Breaking News

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक हुआ घायल ।

रिपोर्ट अभिषेक चौबे 

गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के आदर्श पुलिस चौकी घघसरा के अन्तर्गत डुमरी चौराहे के पास मंगलवार शाम 8:00 बजे सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक श्रीश पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गया , पुलिस की मदद से उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार घघसरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होता न देख कर डाक्टर उसे जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया है । डाक्टर ने उसके पैर में गंभीर चोट लगने की बात बताई है । संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गो निवासी श्रीश पाण्डेय किसी काम से सहजनवां गए थे,घर वापस आते समय उनकी बाइक डुमरी चौराहे के पास एक बोलेरो की चपेट में आ गई । प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना था कि- बोलेरो अनियंत्रित हो गई । मौके पर पहुंची घघसरा पुलिस ने घायल श्रीश पांडेय को ईलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *