Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर कायस्थ सेवा समाज ने किया पौधरोपण

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या कायस्थ सेवा समाज द्वारा पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर गुप्तार घाट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव, डायल 100 प्रभारी मिथिलेश श्रीवास्तव, महँथ विमल कृष्ण दास एवं कायस्थ सेवा समाज के पदाधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। कायस्थ सेवा समाज के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि विगत कई वर्षों से हम पौधरोपण का कार्यक्रम कर रहे हैं और सबसे जरुरी बात लगाए गए पौधों की देखभाल भी कर रहे हैं। डायल 100 प्रभारी ने कहा कि सभी को पर्यावरण के संरक्षण हेतु पेड़ लगाना चाहिए।

पंचमुखी हनुमान मंदिर के मंहथविमलकृष्णदास ने कहा कि आज सभी मनुष्यों को अपनी आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए वृक्षारोपण का पुनीत कार्य अवसर मिलने पर अवश्य करना चाहिए क्योंकि धरती पर हरियाली घटने से मानव जीवन को गंभीर विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।संगठन के महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव ने कहा की पर्यावरण है तो हम हैं और इसे बचाने के लिए हम सब को पौधरोपण जरूर करना चाहिए।

 

पर्यावरण को स्वच्छ रखने में पेड़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संगठन के कार्यकारी महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने मौके पर मौजूद लोगों को पेड़ लगाने तथा उनकी रक्षा करने की शपथ दिलाई। कोषाध्यक्ष के0सी0 श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर पर उपलब्ध जगह के अनुसार छोटे-बड़े पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, यदि जगह की कमी हो तो गमलों में 24घंटे आक्सीजन देने वाले पौधों को लगाना चाहिए।इस अवसर पर कायस्थ सेवा समाज के महासचिव संजय श्रीवास्तव, कार्यकारी महामन्त्री अभय सिन्हा अंतरिक्ष श्रीवास्तव अभिषेक आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *