Breaking News

आखिल भारतीय किसान संघर्ष कमेटी ने तीनों कृषि कानूनों विलो का विरोध कर किया प्रदर्शन

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

05/06/2021 बीकापुर – बीकापुर मुख्यालय अयोध्या  तीनों कृषि बिल वापस लेने न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू कराने डीजल पेट्रोल रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लेने के विरोध में किसानों द्वारा दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराने के लिए 5 जून को कृषि बिल लागू होने के 1 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली में धरना दे रहे किसानों द्वारा पूरे देश में कृषि बिल की प्रतियां जलाने के फैसले के समर्थन में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय जिला कमेटी अयोध्या समिति जिला कमेटी अयोध्या तथा अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी अयोध्या के पदाधिकारियों द्वारा तीनों कृषि बिल कानून की प्रतियां जलाने के लिए बीकापुर ब्लॉक मुख्यालय के सामने पहुंच कर जलाना शुरू किया

तब तक भारी संख्या में पुलिस बल जिसमें क्षेत्राधिकारी बीकापुर कोतवाल बीकापुर दर्जनों पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचकर कृषि बिल की प्रतियां छीन लिया । उसके बाद जिला संयोजक मायाराम वर्मा की अध्यक्षता में सभा शुरू हुई सभा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को संबोधित मांग पत्र उप जिलाधिकारी बीकापुर के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा को सौंपा गया जिसमें तीनों कृषि विल कानून वापस लेने एमएसपी पर कानून बनाने महंगाई पर रोक लगाने डीजल पेट्रोल रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लेने रासायनिक खादों का दाम आधा करने विद्युत बिल की बढी दर वापस लेने तथा दिल्ली में आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसान परिवारों को ₹5000000 मुआवजा के रूप में दिए जाने जैसी मांगें शामिल हैं .

 

उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि सरकार तानाशाह हो चुकी है और किसानों की तथा आम जनता की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है जो लोकतंत्र के लिए घातक है जनता की जनवादी अधिकारों पर हमला हो रहा है उपस्थित किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए तथा पुलिस प्रशासन की रवैया पर नाराजगी व्यक्त किया कार्यक्रम में किसान सभा के जिला संरक्षक राम तीरथ पाठक किसान सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक किसान नेता धर्मराज पटेल किसान सभा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी किसान सभा के जिला मंत्री अवध राम यादव किसान सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव किसान नेता रामकेश वर्मा किसान नेता दीपक वर्मा किसान नेता गया प्रसाद वर्मा दयाराम वर्मा दृगपाल वर्मा भागीरथ वर्मा राम तिलक वर्मा किसान नेता रामतेज वर्मा आशीष पटेल आदि शामिल थे। संचालन कामरेड मोहम्मद इशाक ने किया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *