Breaking News

झाँसी: खेती कार्य का केन्द्र बिन्दु हैं महिलाएं – डॉ पी के सोनी

खेती कार्य का केन्द्र बिन्दु हैं महिलाएं – डॉ पी के सोनी
दिनाँक – 16 / 10 / 2018 झाँसी 16 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस तहसील मोंठ के उप सम्भागीय कृर्षि अधिकारी कार्यालय प्रांगण में बुजुर्ग महिला किसान पंचु की अध्यक्षता में आयोजित किया गया|
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते सुश्री पंचु ने कहा कि हम महिलाओं ने पुरुष प्रधान कृर्षि क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायी है। आज इस दिवस के आयोजन पर हम केन्द्र सरकार और प्रदेश को धन्यवाद देते है कि उन्होंने हमें सम्मान दिया। कामकाजी महिलाओं की जब बात की जाती है तो सभी हर दिन आफिस जाने वाली महिलाओं के बारे में सोचते है, लेकिन खेत में हर दिन काम करने वाली करोड़ों महिलाओं को भूल जाते है। इन्हीं करोड़ों महिलाओं को उनका हक और उनकी आवाज बनने के लिए केन्द्र सरकार ने वर्ष में अपना एक दिन पूरा हमे दिया है, आज उन्हीं महिला किसानों का दिन है। उन्होंने कहा कि हम यदि आत्मनिर्भर होंगे तो घर व क्षेत्र का विकास गति से होगा|
क्योंकि घर और खेती कार्य के बीच एक असमंजस भरा संतुलन बिठाती हुई कार्य करती है। यदि हम महिलाएं जीरो बजट की खेती करें तो लाभ दोगुना होगा। गाय हमारी माता है और यह जो भी हमें देती है, वह गुणकारी है, उनका लाभ उठाना चाहिए। गाय का गोबर व गौमूत्र से हम जैविक खेती कर सकते है। जिसके उत्पादन से हमे अधिक लाभ होगा। कृर्षि वैज्ञानिक डा0 पीके सोनी ने महिलाओं की भागेदारी को देखते हुए उन्हें खेती की मेरुदण्ड बताया। खेती कार्य का केन्द्र बिन्दु है महिलाएं, सुबह से देर रात तक घर का कार्य व खेती कार्य के साथ परिवार जिम्मेदारी का सफल निर्वहन करते हुए अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से निभाती है, आप मातृशक्ति की जय हो।
लल्ला सिंह टीए ने महिलाओं को कम लागत व कम समय में घर के अवशेषों व खेत में अवशेषों का कैसे प्रबन्धन किया जाए, जिससे आय में वृद्धि हो सकती है। दीपक कुशवाहा ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही विकास सम्भव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व क्षमता इतनी सशक्तिकरण से ही विकास सम्भव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व क्षमता इतनी अधिक है कि वह घर व खेत दोनों में तालमेल कर दायित्वों का सफल निर्वहन करती है। कार्यक्रम में उप कृर्षि निदेशक राम प्रताप ने सभी महिला किसानों का स्वागत किया। अन्त में जिला कृर्षि अधिकारी डी के सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर निधि, प्रगति, डा0 लक्ष्मी भास्कर, जय कुंवर, पार्वती, राजकुमारी सहित कई महिला किसान मौजूद रहीं।

रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *