फतेहगंज पश्चिमी- भगवान श्रीचित्रगुप्त धाम पर मनाया गया 12 वां स्थापना दिवस हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया।टोल प्लाजा स्थित श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम में प्रातः काल हवन पूजन आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी शिवकुमार बस्तरिया मेजर सुशील कुमार सक्सेना अजय कुमार सक्सेना वेद प्रकाश सक्सेना श्रीमती प्रीति सक्सेना सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ शिवकुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।