Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 17 at 10.27.22 PM

जिले के नवनियुक्त एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने किया भीनमाल थाने का निरीक्षण,

 

पुलिस अधिकारियों की बैठक वी आवश्यक दिशा निर्देश

रिपोर्टर – मनीष दवे

भीनमाल : जालौर जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने आज भीनमाल पुलिस थाने का निरीक्षण किया जहां उन्होंने पुलिस थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ पुलिस अधिकारियों से पुलिस थाना क्षेत्र की गतिविधियों एवं अपराध एवं अपराधिक रिकॉर्ड के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई वही एसपी के भीनमाल पहुंचने पर व्यापार संघ सहित की ओर से उनका साफा माला पहनाकर स्वागत किया

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए एसपी ने बताया कि जिले में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े प्रयास किए जाएंगे उन्होंने स्मैक सहित मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए भी विशेष अभियान चलाने की बात कही उन्होंने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन की ओर से आमजन में विश्वास अपराधियों में भय स्लोगन को कायम रखते हुए कड़े प्रयास किए जाएंगे।

साथी साथ उन्होंने जिले में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं की रोकथाम के लिए महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाने की बात कही ताकि बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं को रोका जा सके। इस दौरान पुलिस निरीक्षक दुलीचंद गुर्जर पुलिस उप निरीक्षक जगत सिंह पुलिस उप निरीक्षक भैरू सिंह सोलंकी सहित पुलिस थाना स्टाफ मौजूद रहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *