Breaking News

मिर्जापुर : सवारियों को किराये देने में होगी सहूलियत,आटो चालक नहीं ले सकेंगे मनमाना किराया

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर l
टैम्पो स्टैण्डों पर लगवाया गया निर्धारित किराये से सम्बन्धित फ्लैक्स बोर्ड
मीरजापुर पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही
श्री आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय के निर्देशन श्री वैभव सिंह निरीक्षक यातायात व श्री प्रमोद कुमार पी0टी0ओ0 द्वारा जनपद मीरजापुर में शहर क्षेत्र के आटो स्टैण्डों 1-रोडेवेज तिराहा, 2-जान्हवी तिराहा, 3-घोड़े शहीद व 4-कचहरी के आटो स्टैण्ड पर आटो किराया से सम्बन्धित रेट सूची का फ्लैक्स बोर्ड लगवाया गया।
जिससे शहर के अंदर चलने वाले यात्रियों का यातायात सुगम बनाया जा सके तथा आटो चालकों द्वारा सवारियों से मनमाना किराया ना वसूला जा सके। प्रायः देखने में आ रहा था कि आटो चालकों द्वारा सवारियों से आये दिन किराये को लेकर विवाद किया जाता था, जिसका मुख्य कारण आम लोगों को किराये की जानकारी नहीं होना था। इस समस्या से आम लोगों को निजात दिलाने हेतु यातायात निरीक्षक श्री वैभव सिंह व परिवहन विभाग के पीटीओ श्री प्रमोद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से उक्त कार्यवाही करायी गयी। आटो स्टैण्डों पर लगवाये गये उक्त किराया सूची के माध्यम से आम लोगों को शासन द्वारा आटो चालकों हेतु प्रति किलोमीटर निर्धारित किये गये किराये के बारे में जानकारी मिलती रहेगी तथा आटो चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने पर भी रोक लगायी जा सकेगी।
उक्त समस्त कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात वैभव सिंह मय फोर्स, पीटीओ प्रमोद कुमार परिवहन विभाग मिर्जापुर, हेड कांस्टेबल रामचीज सिंह कुशवाहा ने उपस्थित रहते हुये ऑटो/टैम्पो चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *