अदलहाट मीरजापुर ब्यूरो
मीरजापुर ! अदलहाट थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव में एक माह पूर्व प्रधानाध्यापक के घर हुए चोरी के मामले में पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा न होने से ग्रामीणों में रोश व्याप्त है ! खबर के अनुसार जमुड़ी गांव निवासी लाल बरत के घर से 22 मई 2018 की रात चोरो ने 80 हजार नकद और दो लाख के लगभग जेवर उठा ले गए ! घटना की सुचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा ! अदलहाट थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव निवासी लाल बरत प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद से रिटायर हुए है ! थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है की मामले का खुलासा करने के लिए लोगो से पूछताछ की जा रही है ! शीघ्र ही चोर को पकड़कर मामले का खुलासा किया जायेगा !
रिपोर्ट: सुजीत कुमार
Tags मिर्जापुर
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …