Breaking News

फरीदाबाद – हरियाली तीज पर जूनियर रेडक्रॉस द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाली तीज के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी नं-3 में जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और एन एस क्यू एफ ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। विद्यालय की सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रास प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हरियाली तीज पर विद्यालय में बालिकाओं की मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि हर‌ियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है। सावन में जब सम्पूर्ण प्रकृति हरी ओढ़नी से आच्छादित होती है उस अवसर पर वृक्ष की शाखाओं में झूले पड़ जाते हैं। सुहागन स्त्रियों के लिए यह व्रत बहुत महत्व रखता है। आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। इस अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं लोक गीत गाती हैं और आनन्द मनाती हैं। विवाहित युवतियों के प्रथम सावन में मायके आकर इस हरियाली तीज में सम्मिलित होने की परम्परा है। हर‌ियाली तीज के द‌िन सुहागन स्‍त्र‌ियां हरे रंग का श्रृंगार करती हैं। इसके पीछे धार्म‌िक कारण के साथ ही वैज्ञान‌िक कारण भी सम्मिलित है। मेंहदी सुहाग का प्रतीक चिन्ह माना जाता है। इसलिए महिलाएं सुहाग पर्व में मेंहदी अवश्य लगाती है। इसकी शीतल प्रकृति प्रेम और उमंग को संतुलन प्रदान करने का कार्य करती है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि उत्सवों पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समय-समय पर विद्यालय में आयोजित की जाती हैं जिससे बच्चों के रचनात्मक विकास के साथ-साथ उनमें छिपी प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने का अवसर दिया जाता है। मनचंदा ने कहा कि हमें इकोफ्रैण्डली बनना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ एसयूपी अर्थात सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्णतया बहिष्कार करना चाहिए। इस प्रतियोगिता में सभी जे आर सी सदस्य बालिकाओं ने बहुत ही आकर्षक,मनभावन एवम सुंदर डिजाइन वाली अपने कलात्मक दृष्टिकोण के साथ हाथों पर सुंदर मेहंदी लगाई। बालिकाओं की मेहंदी लगाने की कला एवं कौशल की जितनी प्रशंसा की जाए कम है विद्यालय की एक्टिविटीज कॉर्डिनेटर शीतल,मोनिका तथा अध्यापिका ममता और अमृत कौर ने आयोजक एवम निर्णायक की भूमिका निभाई। मेंहदी रचाने में कक्षा 11 बी की सोनी को प्रथम,कक्षा 12 डी की राबिया को द्वितीय तथा कक्षा 11 की राखी और मुस्कान को तृतीय घोषित किया गया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सीमा,नेहा,काजल, रुखसार,निर्मला सहित सभी छात्राओं की सुंदर मेहंदी रचाने के लिए प्रशंसा की।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *