Breaking News

देवरिया -राम भक्तों द्वारा घर- घर जाकर अक्षत व फोटो वितरण किया

Ibn news Teem Deoria

देवरिया, सलेमपुर।दिन शनिवार को सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मडपही, नोनीया क्षापर, श्री राम कोडडा, में राम भक्तों ने अक्षत व फोटो चढाये उसके बाद श्रीराम लला की भब्य शोभा यात्रा निकाली गयी। यह शोभा यात्रा अयोध्या धाम मे होने वाले मंदिर उद्घाटन के उपलक्ष्य मे निकाली गयी। यह यात्रा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय यादव ने शोभायात्रा की जुलूस को भगवा झण्डी दिखा कर रवाना किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा रामपुर कारखाना के पुर्व विधायक प्रतिनिधि डाक्टर संजीव शुक्ला रहें। यह शोभायात्रा ग्राम सभा मडपही, नोकिया छापर, श्री राम कोडडा में प्रत्येक घर घर जाकर पुजीत अक्षत का वितरण किया।और लोगों से अपील भी किया की 22 जनवरी को भगवान श्री राम लला मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे।उस दिन आप सभी लोग अपने घरों पर दीप जलाकर,मंदिरों में पुजा अर्चना करें।यह शोभायात्रा ग्राम सभा श्री राम कोडडा, नोनीया छापर,मडपही में आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस शोभायात्रा का ग्राम सभा की माताओं बहनों ने फुल वर्षा कर के जगह जगह स्वागत किया।वही इस शोभायात्रा में छोटे बच्चों ने भी अक्षत वितरण कार्यक्रम में बढ चढ कर हिस्सा लिया एवं पुरे ग्राम सभा में जय श्री राम के नारों से गुज उठा।इस शोभायात्रा में उउपस्थित विधानसभा मिडिया प्रभारी अनुराग सिंह ,शोसल मिडिया प्रभारी राकेश कुमार गोंड,बिजेपी नेता भरत सिंह, प्रतिक मिश्रा,विष्णुदत्त मिश्रा,हरिहर पासवान,रामऔतार कुस्वाहा,अवधेश गुप्ता,नवनित शर्मा, इत्यादि सैकड़ो रामभक्तों के द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *