Breaking News

देवरिया-चोरी के समान सहित 1 अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया


दिनांक 20.03.2022 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मय हमराही वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम पूरवा साहू टोला से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके द्वारा अपना नाम पता उपेन्द्र चौहान पुत्र लल्लन चौहान सा0 मेहड़ा पूरवा साहू टोला थाना कोतवाली जनपद देवरिया बताया गया। अभियुक्त के पास से 04 अदद अंगूठी बरामद हुयी, जिसके सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक 16.03.2022 को रात में निराला मलिक संगीत शिक्षक नवोदय विद्यालय से चोरी किया था । शेष समान मै अपने घर पर रखा हूँ । अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से एक अदद बैट्री, एक अदद इन्वर्टर,हेड फोन,एक अदद लाइसेन्सी रिल्वार व रिल्वार कवर मय 06 अदद कारतूस, एक अदद साउण्ड बाक्स,एक एदद एलईडी टीवी बरामद हुआ । पुलिस टीम द्वारा चोरी सामानो को कब्जे में लेते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस प्रकार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं चोरी के सामानों की बरामदगी से दिनांक 16.03.2022 को अज्ञात चोरों द्वारा नवोदय विद्यालय में चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-212/2022 धारा 454/380 भा0द0सं0 का सफल अनावरण किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. उपेन्द्र चौहान पुत्र लल्लन चौहान सा0 मेहड़ा पूरवा साहू टोला थाना कोतवाली जनपद देवरिया
    अनावरित अभियोग
    1.मु0अ0सं0 212/2022 धारा 457/380 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद देवरिया
    बरामदगी का विवरण
  2. एक अदद बैट्री, एक अदद इन्वर्टर,हेड फोन,एक अदद लाइसेन्सी रिल्वार व रिल्वार कवर मय 06 अदद कारतूस, एक अदद साउण्ड बाक्स,एक एदद एलईडी टीवी
    गिरफ्तार करने वाली टीम
    1.निरीक्षक अनुज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षत कोतवाली देवरिया
    2.उ0नि0 संजय सिंह यादव थाना कोतवाली देवरिया
    3.उ0नि0 महेन्द्र कुमार थाना कोतवाली देवरिया
    4.का0 संजय सिंह थाना कोतवाली देवरिया
    5.का0 पियूष सिंह थाना कोतवाली देवरिया
    6.म0का0 प्रीति दूबे थाना कोतवाली देवरिया
    7.म0का0 अनिता सिंह थाना कोतवाली देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *