Breaking News

अयोध्या – मादक पदार्थों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने शुरु किया अभियान

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
पुलिस ने 48 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बीकापुर पुलिस जागी, लेकिन अभी कई विक्रेता खुलेआम घूम रहे
अयोध्या।
बीकापुर मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन के आसपस सटे गांव एवं नगर पंचायत क्षेत्र में तेजी से फैल रहे अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा अभियान शुरू किया गया है। रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 48 ग्राम अबैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीकापुर कोतवाली के उपनिरीक्षक शशिकांत पटेल, दिवाकर कुमार, आरक्षी नितेश यादव, सचिन सिंह, संतोष पासवान ने मुखबिर की सूचना पर भास्कर मिश्रा निवासी रामपुर परेई को चांदपुर मोड़ के पास से 26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपी इसी गांव के निवासी भरतराम मिश्रा को रेलवे स्टेशन के पास से 22 ग्राम अबैध स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों का एनडीपीएस में चालान किया गया है। अवैध नशे के कारोबार के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *