Breaking News

आटा चक्की में करंट उतरने से युवक की मौत

IMG 20220728 WA0053

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। सहजनवां तहसील अंतर्गत सहजनवां थाना क्षेत्र के भक्सा निवासी शेषनाथ यादव पुत्र रामरतन यादव उम्र 40 वर्ष अपने आटा चक्की पर गेहूं की पिसाई कर रहे थे मंगलवार देर रात चक्की में अचानक विद्युत करंट उतर गया जिससे वह करंट की भयंकर चपेट में आकर झुलस गए परिजनों को जानकारी होने पर उन्हें तत्काल सीएससी ठर्रापार पर उपचार के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें उपचार से पूर्व ही मृत घोषित कर दिया उधर सूचना पाकर पहुंची सहजनवां पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हमारे संवाददाता ने जब उनके परिजनों से उनके बारे में पुछा तो परिजनों ने बताया कि शेषनाथ दो भाई थे और दोनों भाइयों में सबसे बड़े थे इनकी पत्नी कुसुम देवी उम्र 38 वर्ष तथा इनके चार लड़की खुशबू 27 वर्ष जो शादीशुदा हैं शिवांगी 20 वर्ष जया 18 वर्ष अंशु 15 वर्ष तथा आलोक 12 वर्ष का एक लड़का है। आज इनकी मौत की खबर सुनकर पूरा गांव में सन्नाटा फैल गया है उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है सबसे बड़ी समस्या उनकी पत्नी के सामने तीन कुंवारी लड़कियों की शादी को लेकर है तथा सभी का पढ़ाई लिखाई भरण पोषण की समस्या भी उनके जीवन में एक भयंकर तूफान के रूप में उपस्थित हुआ है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *