Breaking News

विश्वख्यात आध्यात्मिक एवं प्रेरक वक्ता जया किशोरी जी का सिसवा बाजार में हो रहा है आगमन

Ibn24×7News
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा बाजार मे 14 मार्च दिन सोमवार को जया किशोरी जी का आगमन होने जा रहा है । यह आयोजन 3 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6 बजे तक चलेगा । आयोजन स्थल अवन्तिका मैरेज हाल होगा ।

IMG 20220311 WA0012जया किशोरी जी का यह आयोजन आध्यात्मिक ज्ञान के साथ साथ जीवन मे सफलता के मंत्र पर केंद्रित होगा । यह कार्यक्रम महिला , पुरुष तथा हर आयुवर्ग के लोगो के लिए लाभदायक होगा । किशोरी जी कथा वाचक के रूप मे भारत मे ही नही बल्कि विश्व के कई देशों में अत्यन्त लोकप्रिय है ।
किशोरी जी को राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है । कार्यक्रम आयोजक पहल संस्था के सचिव व बी०एस०एस०डायरेक्टर डॉ पंकज तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम लगभग 3 घंटे का होगा जिसमे किशोरी जी के उद्बोधन के अलावा प्रश्नोत्तरी का भी कार्य होगा । इसके अंतर्गत जया किशोरी जी से श्रोतागण अपने प्रश्नों को पूछ सकेंगे। किशोरी जी का गोरखपुर मंडल मे यह पहला कार्यक्रम है जो सिसवा बाजार मे होने जा रहा है । कार्यक्रम मे श्रोताओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नही लिया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोग इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आनंद ले सके ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *