Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
प्रसिद्ध जनसेवी व जनता के चहेते सिसवा बाजार के कद्दावर नेता प्रमोद शर्मा ने आज एक विशाल लोगों के हुजूम को लेकर लोगों से जनहित में अध्यक्ष पद के लिए रिक्शा चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की ।
बताते चलें कि सिसवा नगर पालिका परिषद जो पिछले चुनाव में सिर्फ टाउन एरिया था, बीस वर्षों से नगर के सम्मान के लिए संघर्षरत, कर्मठ,जुझारू व ईमानदार प्रत्याशी प्रमोद शर्मा इस बार होने वाले चुनाव में जनता के विश्वास को देखकर जनहित में अध्यक्ष पद के लिए रिक्शा चुनाव चिन्ह के लिए वोट मांग रहे हैं।
वह डोर टू डोर जनसंपर्क कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद ले रहे हैं ।बताते चलें कि पूर्व चुनाव में महज कुछ वोटों के अंतर से हारे हुए प्रमोद शर्मा अब जनता के चहेते बन गये हैं यही कारण है कि इनके विरोधियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं ।
न्यूज़ रिपोर्टर से हुए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि जनता का मनसा, वाचा, कर्मणा सेवा करना ही उनका कर्म और धर्म है तथा इसी के निमित्त वह जनता के आशीर्वाद से नगर पालिका परिषद के चुनावी समर में, जनता के सेवक के रूप में जनता का आशीर्वाद चाह रहे है ताकि 152 वर्ष पुरानी टाउन एरिया से नगर पालिका परिषद घोषित हुए इस कस्बे का उत्थान कर सकें क्योंकि सिसवा नगर पालिका की दुर्दशा स्वयं ही अपने पारदर्शी स्थिति को बयां कर रही है ।जो विकास सिसवा नगर पालिका परिषद में होना चाहिए था ,दूर-दूर तक उसका नामोनिशान नहीं है इसीलिए विकास के मुद्दे पर हर गरीब को उसका हक दिलाने हेतु, हर वृद्ध को उसका पेंशन दिलाने हेतु,हर बेरोजगार को प्रेरित करके उसको उसकी योग्यता के अनुसार काम दिलवाने का संकल्प मन में रखकर उन्होंने इस चुनावी समर को अपनी कर्म भूमि मानकर जनता के आश्रीवाद को लेने का कार्य रहे है। अन्य प्रत्याशियों की तरह वह वादा करने में नहीं बल्कि करके दिखाने में रुचि रखते है। शुद्ध जल, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था ,अच्छी सड़कें,गरीबों को आवास ,गरीबो को फ्री बिजली तथा महिलाओं के सम्मान हेतु संघर्ष ही उनके जीवन का ध्येह हो गया है।वह जहाँ- जहाँ भी जा रहे हैं जनता उन्हें विजय का ही आस्वाशन आशीर्वाद स्वरूप दे रही है।