Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 01 at 11.58.26 PM

बेसिक शिक्षा के प्रधानाध्यापकों की भारत स्काउट गाइड की कार्यशाला हुई

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर आज बेसिक शिक्षा के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के द्वारा एक कार्यशाला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई।इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारत स्काउट गाइड संस्था के पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक स्तर से ही भारत स्काउट गाइड के भावना अनुसार बच्चों को शिक्षा देना आवश्यक है।जिससे समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए बच्चों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना पैदा किया जा सके।

सभा को संबोधित करते हुवे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश धर दूबे ने कहा कि स्काउट गाइड की प्रतिज्ञाओं का पालन करने से ही बच्चे अपना और देश का भविष्य उज्जवल बना सकते हैं।

आज की कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला संस्था के सहायक सचिव ज्ञानेन्द्र ओझा ने कहा कि आज के सामाजिक परिस्थितियों की मांग है कि प्राथमिक विद्यालयों से ही स्काउट गाइड का प्रशिक्षण देकर बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने हेतु शिक्षक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करें।जिससे समाज और देश के प्रति बच्चों में सेवाभाव विकसित हो सके।

कार्यशाला में आये हुवे अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत जिला स्काउट मास्टर जय प्रकाश मद्देशिया ने किया।

कार्यशाला का आयोजन और संचालन करते हुवे जिला गाइड कैप्टन प्रतिमा शुक्ला ने ब्लाक खोराबार, ब्रम्हपुर,चरगावां,पिपरौली, कौड़ीराम,खजनी,पिपराइच के प्रतिभागियों को उनके प्रमाण पत्र वितरित कराया।

कल की कार्यशाला ब्लाक सरदारनगर,नगर क्षेत्र, सहजनवां, उरुवा, गगहा, बड़हल गंज ब्लाक के चिन्हित प्रधानाध्यापकों की होगी। यह बातें ज्ञानेन्द्र ओझा(सहायक सचिव)
भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश गोरखपुर ने बताई।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *