Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 02 at 6.21.48 PM

महिला पुलिसकर्मियों ने निभाई ड्यूटी बैंक से पैसा निकाले बुजुर्ग को पहुचाया सकुशल घर।

 

गोरखपुर । आज दिनांक 02/12/21 को श्री रामप्रसाद पुत्र तिलकधारी उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम हटवार थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर द्वारा पंजाब नेशनल बैंक की शाखा साई ताल से 40,000 रुपये निकाला गया। रामप्रसाद अपने पैसे सही ढंग से गिन नही पा रहे थे, पैसे गिनवाने के चक्कर में बैंक पर रही भीड़ के लोग यह जान गए थे कि रामप्रसाद के पास 40,000 रुपये है व सायकिल से अपने थैले में रखकर पैसे लेकर अपने घर ग्राम हटवार तक जाएंगे खतरा/किसी अनहोनी की आशंका भाप कर महिला आरक्षी आरती यादव व पूनम सिंह ने बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए एक ने अपने कर्तव्य को बैक पर निभाया तो दूसरे ने उसके घर पर कोई गार्जियन आदि जिम्मेदार व्यक्ति नहीं होने के कारण अपनी स्कूटी पर बैठा कर उसके घर हटवार तक छोड़ा। बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा महिला आरक्षियों की सराहना की गयी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *