Breaking News

उम्मीदों के पंख स्कॉलरशिप योजना से बच्चों की रुकी हुई पढ़ाई फिर से हुयी प्रारम्भ

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे सामाजिक संस्था “उम्मीद सोशल फाउण्डेशन” द्वारा 16 फ़रवरी 2021 (बसन्त पंचमी) के अवसर पर उम्मीदों के पंख स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई थी जिसके तहत संस्था द्वारा ऐसे बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च संस्था वहन करती है जिन बच्चों की शिक्षा कक्षा 8 के बाद आर्थिक तंगी के अभाव में रुकी हुई हैं।

IMG 20220415 WA0015संस्था कार्यकारिणी सदस्य  शंभू सोनी जी ने बताया कि संस्था शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2018 से कार्यरत है, हमे शिक्षा क्षेत्र में कार्य करते हुए सबसे बड़ी समस्या ये लगी की बहुत से बच्चों की शिक्षा पैसों की तंगी की वजह से कक्षा 8 के बाद रुक जाती हैं क्योंकि सरकार की शिक्षा के अधिकार योजना के अंतर्गत बच्चो को 14 वर्ष यानी कक्षा 8 तक मुफ्त शिक्षा का प्रावधान है। इसी विषय को ध्यान में रखकर उम्मीद संस्था कक्षा 9 से उन बच्चों के शिक्षा का पूरा खर्च उठाती हैं जिनकी शिक्षा पैसों की वजह से रुकी है।

IMG 20220415 WA0014शंभू सोनी  ने यह भी बताया  कि संस्था द्वारा उम्मीदों के पंख स्कॉलरशिप योजना के तहत शैक्षिक वर्ष 2021-22 में 6 बच्चों की शिक्षा का पूर्ण खर्च वहन किया गया था एवम् शैक्षिक वर्ष 2022-23 में संस्था द्वारा 50 बच्चो को इस योजना के तहत लाभ पहुंचाने की कोशिश है। इस संबंध में संस्था द्वारा एक नंबर भी जारी किया गया है जिसपर योग्य बच्चे संपर्क कर सकते हैं –9119630073

शिक्षा के इस मशाल को जलाये रखने के लिए संस्था के  दीपक जायसवाल, नितेश श्रीवास्तव, विवेक जायसवाल, पुस्कर निषाद, रवि यादव, दिव्या श्रीवास्तव व अन्य सभी सदस्य प्रयास कर रहे हैं क्योंकि शिक्षित बालक/ बालिका ही शिक्षित समाज और उन्नत राष्ट्र की नीव हैं।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *