Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 16 at 15.07.01

जीआरपी पुलिस की तत्परता व सावधानी से जच्चा बच्चा सुरक्षित

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

प्लेटफार्म पर मां ने दिया बच्चे को जन्म

मीरजापुर। जीआरपी पुलिस ने अपनी तत्परता व सूझबूझ से प्लेटफॉर्म पर बैठी महिलाओं के सहयोग से प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने प्लेटफार्म पर ही बच्चे को जन्म दिया। बताते चलें कि गुरुवार की रात को बेगम पत्नी महबूब निवासी साकिम तिथियां जिला पूर्णिया बिहार 35 वर्ष अपने पति के साथ रेलवे स्टेशन गाजियाबाद से किशनगंज की यात्रा महानंदा एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-4 बर्थ नंबर 18,20 पर यात्रा कर रही थी ।

यात्रा के दौरान उक्त महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने पर ट्रेन के रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पहुंचने के उपरांत अपने पति के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर उतर गई तथा इसकी सूचना प्लेटफार्म ड्यूटी पर लगे कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह को दिए। कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह द्वारा तत्परता दिखाते हुए प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य महिलाओं से उक्त महिला यात्री बेगम की सहायता करने के लिए आग्रह किया गया उनके आग्रह पर प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य महिलाओं ने उक्त महिला के प्रसव पीड़ा के दौरान काफी सहयोग किया तथा इसी दौरान उक्त महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया रेलवे स्टेशन अस्पताल के डॉक्टर को बुलाया गया उन्होंने जच्चा बच्चा का प्राथमिक उपचार किया। तत्पश्चात महिला यात्री को उसके पति के साथ एंबुलेंस से उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्रियों ने जीआरपी पुलिस के इस कार्य की काफी सराहना किए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *