Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 16 at 15.06.21

राष्ट्रीय लोकदल में युवाओं का कद बढ़ा हैं सुरेश सिंह जिला उपाध्यक्ष

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। इमिलिया चट्टी- अदलहॉट में राष्ट्रीय लोक दल मिर्जापुर के महासचिव राजेश यादव का 38 वां जन्मदिन राजेश केसरी जिला सचिव राष्ट्रीय लोक दल के आवास पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह की उपस्थिति में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि राजेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सभी उपस्थित लोग यहां एक संकल्प भी ले रहे हैं

कि हम लोग राष्ट्रीय लोक दल के कारवां को घर घर जाकर आगे बढ़ाएंगे और चौधरी चरण सिंह चौधरी अजीत सिंह के सपनों को साकार करते हुए जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करेंगे राजेश यादव ने इस अवसर पर कहा की असली जन्मदिन मैं तब मनाउगा जब चुनार विधानसभा से यहां के युवा बड़े भाई रविंद्र सिंह पटेल जीतकर विधानसभा में जाएंगे और किसानों युवाओं मजदूरों की आवाज को विधानसभा में उठाएंगे इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे सुजीत कुमार पटेल ,राहुल यादव, अरुण यादव, शिवबालक, राहुल सिंह, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, रोहित कुंभकार, एवं तमाम साथी गण राजेश यादव को बधाई दिए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *