Breaking News
IMG 20211010 150012 1

प्रधान सहित गांव वालों के सहयोग से गरीब लडकी की मंदिर मे हुयी शादी

रिपोर्ट ibn टीम
ठूठीबारी महराजगंज
जनपद महराजगंज के थाना परसामलिक क्षेत्र के ग्राम जमुहानी के टोला पुरुषोत्तमपुर में गरीब लड़की की शादी प्रधान व ग्रामीणों के सहयोग से हुई। इस लड़की की मंदिर में शादी रचाई गयीऔर दोनों पक्षों के लोगों ने नवदम्पति को आशीर्वाद दिया।

बताते चले कि जमुहानी टोला पुरूषोत्तमपुर निवासिनी मोहिनी की शादी भरत निवासी ग्राम हरदी डाली के साथ तय हुई थी लेकिन गरीबी और बेबसी के कारण शादी नहीं हो पा रही थी तो लड़की के पिता ने जब यह बात प्रधान व ग्रामीणों को बताई तब लोग पहल शुरू कर दिए।इस तरह ग्रामीणों ने मिलकर शादी का पूरा इन्तजाम किया। शादी के लिए बारात बुलाई गई और ग्रामीणों की मदद से गांव मे स्थित दुर्गा मंदिर में विधि विधान से शादी रचाई गई।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *