रिपोर्टर – मनीष दवे
सांकरणा/आहोर :–आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में रोड नही तो टोल नहीं के धरने को आज दस दिन हो चुके है। राज्य सरकार और प्रशासन को और से कोई भी प्रतिक्रिया नजर नही आ रही है । विधायक छगनसिंह राजपुरोहित अपनी जिद पर अड़े हुए है की जब तक रोड़ नही तब तक टोल भी नही। टोल कंपनी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। दिन ब दिन अगल अलग गांवों से लोग व जन प्रतिनिधि धरने में अपना समर्थन देने आ रहे है।
इस दौरान जालोर प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गेनाराम मेघवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह,व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेश सोनी, सुजाराम, अनोपसिंह सामुजा, जेठूसिंह मांगलिया, मंडल महामंत्री धीरेंद्रसिंह सामुजा, महामंत्री दिनेशसिंह , वीरमदेव सिंह सुरेश सोलंकी, लाखाराम देवासी, बिशनसिंह सोलंकी, परमवीरसिंह, महेंद्रसिंह सांकरणा,मोहनलाल मेवाड़ा,पूर्व सरपंच जितेंद्र सरगरा, गजेंद्रसिंह, थानाराम चौधरी, प्रकाश गर्ग, मितेश राठी,रणजीतसिंह, जालमसिंह सहित कई सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।