Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 10 at 9.02.58 PM

एसएसपी द्वारा पुलिस सहायता बूथ खुर्दहा, थाना-पटरंगा जनपद-अयोध्या का किया गया उद्घाटन

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

10/10/2021 मवई अयोध्या – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमान शैलेष कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियन्त्रण हेतु थाना-पटरंगा जनपद-अयोध्या के क्षेत्रान्तर्गत पुलिस सहायता बूथ का उद्धघाटन किया गया। महोदय ने कहा कि पुलिस सहायता बूथ के होने से अपराध एवं अपराधियों पर क्षेत्र के आस-पास आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस को मदद मिलेगी।

भौगोलिक स्थिति के आधार पर यह पुलिस सहायता बूथ महत्वपूर्ण स्थान पर तथा चौबीस घंटे इस पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। एसएसपी अयोध्या द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहें महिला मिशन शक्ति फेज-03 के सम्बन्ध में महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा हेतु विभिन्न योजनाओं जैसे महिला हेल्पलाइन 181 , वुमेन पावर लाइन , महिला हेल्प डेस्क, व साइबर क्राइम आदि के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया व मिशन को सक्सेसफुल बनाने के लिए सहयोग की अपील किया गया। इस दौरान एसएसपी, अयोध्या श्री शैलश कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी रुदौली रितेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पटरंगा विवेक कुमार सिंह समेत स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *