Breaking News

क्या पैसे वाले प्रमुखी ले जाएंगे ?

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️मवई में भारतीय जनता पार्टी बॅटी दो गुटों

✍️सपा, बसपा व अन्य पार्टियाँ नही ला सकीं ब्लाक प्रमुख पद के लिए अपना प्रत्याशी मैदान में

21/05/2021 मवई – पंचायत चुनाव रिज़ल्ट आने के बाद अब क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। जीते हुए (BDC) उम्मीदवारों को अपने पक्ष मे मतदान करने के लिए ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी तरह तरह के लालच दिखा रहे हैं, तरह तरह के सुहावने सपने दिखा रहे हैं, बोली तो ऐसी लग रही है कि मानो बाजारों जैसे सब्जियां बिकती हो। एक BDC की कीमत 50000 से शुरू होकर 3 लाख से 4 लाख तक लगाई जा रही है, जिन बी.डी.सी को जनता ने गाॅव का विकास करने के लिए चुना था। लेकिन उनका सपना सपना ही बनकर रह जाएगा।

आज जनता द्वारा चुने गए बीडी सी चंद पैसों के लिए बिकते सहज ही देखे जा सकते है। ज्ञात हो की रुदौली विधान सभा में दो ब्लाक लगते हैं, पहला है रुदौली ब्लाक दूसरा मवई ब्लाक दोनों ब्लाकों को मिलाकर चार प्रत्याशी मैदान में है दो रुदौली ब्लाक से और दो मवई ब्लाक से रुदौली ब्लाक से पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वजीत सिंह और अखण्ड वीर सिंह हैं वहीं मवई ब्लाक मे पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी व शिव कुमार पाठक मैदान में हैं ग्रामीणों के कथनानुसार अनुसार गौर करने वाली बात यह है की यह चारों प्रत्याशी भाजपा के ही हैं

 

रुदौली विधान सभा में भाजपा के दो गुट सहज ही देखे जा सकते हैं, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह रुदौली ब्लाक में सर्वजीत सिंह के पक्ष मे हैं तो मवई ब्लाक में राजीव तिवारी के साथ उनके सपोर्ट में हैं दूसरी तरफ रुदौली विधायक रुदौली ब्लाक में अखण्ड वीर सिंह के पक्ष में हैं तो मवई ब्लाक में शिव कुमार पाठक के पक्ष में हैं, सभी दिग्गज अपने अपने प्रत्याशी को विजय श्री दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं

 

आलम यह है कि चारों प्रत्याशियों नें अपने अपने खरीदे हुए बीडीसी को उनके घरों से उठा कर अपने अपने गोपनीय स्थानों पर सुरक्षित कर दिया है, ग्रामीणों का कहना है कि इस बार का ब्लाक प्रमुखी का चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है,। कोई किसी से कम नहीं है,किसके सिर बंधेगा प्रमुख का ताज,यह अभी भविष्य के गर्भ में है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *