Breaking News
screenshot 20240301 22502945615907300124085

गाजीपुर मे कमल खिलाकर ही दम लेगे: जनपद पहुची नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत का खुला एलान

 

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य, डा संगीता बलवंत सांसद निर्वाचित होने के बाद आज वृहस्पतिवार को पहली बार लम्बे काफिले के साथ लखनऊ से पैतृक जनपद गाजीपुर पहुंची।

जहां जिले की सीमा में प्रवेश करने पर खानपुर थाना क्षेत्र के साई कि तकिया से लगायत भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह बैंड बाजा के साथ भारी जोश उत्साह से नारे बाजी करते हुए फ़ूल माला से अभुतपूर्व स्वागत किया गया।

इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने डा संगीता बलवंत को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र के साथ ही पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया। इसके आलावा कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं तथा हजारों कार्यकर्ताओं ने बारी बारी पुष्प, माला भेंट करते हुए, उनके साथ फोटो खिंचवाई और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

screenshot 20240301 22502945615907300124085

इस अवसर पर स्वागत अभिनन्दन से अभिभूत डा संगीता बलवंत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्य सभा सीटों मे से भारतीय जनता पार्टी से आपकी बहन और बेटी संगीता बलवंत को जो अवसर दिल्ली जाने का मिला है वह इस बात का शंखनाद है की आगामी लोकसभा चुनाव में भी गाजीपुर से भारतीय जनता पार्टी का कमल परचम लहराएगा। शीर्ष नेतृत्व ने मुझे राज्यसभा में भेज कर जो दायित्व दिया है , उसे हर हाल मे पूरा किया जायेगा अंत्योदय और राष्ट्र का विकास में हमारी प्राथमिकता होगी। संगठन ने जो यह अवसर हमे दिया है इसके लिए मैं संगठन को धन्यवाद आभार के साथ स्वयं को गौरवशाली महसूस करती हूं।

युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि डा संगीता बलवंत को राज्य सभा में भेजकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना काम कर दिया है।अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि गाजीपुर लोकसभा सीट पर कमल का परचम लहराये और देश में नरेंद्र मोदी की प्रचंड बहुमत की सरकार बने।

कार्यक्रम में चंचल सिह जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर, पूर्व विधायक शिवपूजन राम,पूर्व विधायक भोनू सोनकर, निषाद पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद, सरिता अग्रवाल, बिजेंदर राय, विजय शंकर राय, प्रो सोभनाथ यादव, राजेश राजभर राजन सिंह जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, अवधेस राजभर, दयाशंकर पांडेय, ब्लाक प्रमुख विनोद अग्रवाल, सुरेश बिन्द, विनोद खरवार, डॉ प्रदीप पाठक, लोकसभा विस्तारित रवि प्रकाश, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नितीश दुबे, अभिनव सिंह छोटू ,अविनाश सिंह, गोपाल राय, माया सिंह, मनोज बिंद, रासबिहारी राय ,सोमारू चौहान, साधना राय, वीरेंद्र चौहान, विश्व प्रकाश अकेला, गुलाम कादिर राइनी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *