Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 08 at 5.19.03 PM

विनीत सिह ने सांसद प्रतिनिधि के दादी व पवन जायसवाल मृत्यु हो जाने पर घर पहुचंकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

मीरजापुर। अपना दल एस के युवा नेता नपाप सभासद एवं सांसद प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह उर्फ मिक्की सिंह की दादी का तीन मई को निधन हो गया था। जिसमें दिन रविवार को शोक संवेदना प्रकट करने के लिए पहूंचे मिर्जापुर सोनभद्र के नवनिर्वाचित एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, अहरौरा नगर के चौक बाजार स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर परिजनों समेत घर के बड़े बुजुर्गों से मिलकर शोक प्रकट करते हुए ढांढस बंधाया। वहीं सांसद प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह के बड़े पिता सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक कैलाश सिंह से मुलाकात कर हाल जाना। शोक संवेदना प्रकट करने के बाद नगर के मिड डे पर पत्रकार पवन जयसवाल की असामयिक मृत्यु हो जाने के बाद उनके घर पहुचंकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किए।
उसी दौरान विनीत सिंह के नगर आगमन की जानकारी होते ही सैकड़ो समर्थकों समेत पार्टी कार्यकर्ता नगर के चुनार चौराहे से ही उनकी अगवानी में लगे रहे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *