Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 24 at 6.54.41 PM

अवैध तमन्चे के साथ शातिर अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

अयोध्या जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान अपराध एंव अपराधियों तथा रोकथाम जुर्म जरायम के विरुद्ध श्रीमान अतुल कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं श्री सुरेन्द्र प्रताप तिवारी क्षेत्राधिकारी रुदौली महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेलाराम पासी पुत्र गरीबे पासी को दिनांक 24.11.2021 को समय करीब-12:25 बजे धोबियन बगिया बहद ग्राम बाबाबाजार थाना-मवई, जनपद-अयोध्या से मय 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः चेलाराम पुत्र गरीबे पासी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम भवानीपुर थाना मवई जनपद अयोध्या
आपराधिक इतिहास अभियुक्त उपरोक्त –
1.मु0अ0सं0—308/21 धारा—3/25 आर्म्स एक्ट, थाना-मवई,जनपद-अयोध्या ।
2.मु0अ0सं0—348/17 धारा— 8/20 NDPS एक्ट,थाना-मवई,जनपद-अयोध्या ।
3.मु0अ0सं0—347/17 धारा— 3/25 आर्म्स एक्ट,थाना-मवई,जनपद-अयोध्या ।
4.मु0अ0सं0—485/14 धारा— 457/380/411 भादवि0 थाना-रुदौली, जनपद-अयोध्या ।
5.मु0अ0सं0— 147/13 धारा— 457/380 भादवि0 थाना-रुदौली, जनपद-अयोध्या ।
6.मु0अ0सं0— 143/13 धारा— 457/380/411 भादवि0,थाना-रौनाही, जनपद-अयोध्या
7.मु0अ0सं0— 125/13 धारा— 457/380/411 भादवि0,थाना-रौनाही, जनपद-अयोध्या
8.मु0अ0सं0— 101/13 धारा— 457/380/411 भादवि0,को0 नगर, जनपद-अयोध्या ।
9.मु0अ0सं0— 154/13 धारा— 457/380/411 भादवि0,थाना-खण्डासा,अयोध्या
10.मु0अ0सं0—108/13 धारा— 457/380 भादवि0,थाना-इनायतनगर,जनपद-अयोध्या ।

बरामदगी का विवरण- अभियुक्त के पास से 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद होना ।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
1. उ0नि0 मनोज कुमार चौकी प्रभारी बाबा बाजार,थाना मवई जनपद अयोध्या ।
2. हे0का0 बैजनाथ यादव थाना मवई जनपद अयोध्या ।
3. का0 पंकज यादव थाना मवई जनपद अयोध्या ।
4. का0 कुलदीप शर्मा थाना मवई जनपद अयोध्या ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *