मीरजापुर। अहरौरा जय माँ भंडारी फिलिंग स्टेशन (एचपी पेट्रोल पंप) का उद्घाटन रविवार को अनुप्रिया पटेल (वाणिज्य एवं उद्योग, केंद्रीय राज्य मंत्री) ने फीता काटकर व नारियल तोड़कर उद्घाटन किया।
उसी दौरान कार्यक्रम को केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इस पेट्रोल पंप के चालू होने से आस-पास के किसानों के साथ राहगीरों को डीजल, पेट्रोल लेने में अब सहूलियत होगी इसके साथ मोबाइल से फोन करके तेल मंगवा सकेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को पंप मालिक डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और अपना दल एस जिला अध्यक्ष को माला व अंगवस्त्र पहनाकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान मौके अपना दल एस प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल सिंह, जिला पंचायत सदस्य बजरंगबली सिंह, उपेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, शिखर सिंह, रवि सिंह, विकास सिंह, जितेंद्र सिंह, अजय, संजय के साथ आदि लोग मौजूद थे।