Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 16 at 22.32.30

शिरड़ी साई बाबा स्कूल में यूनिफार्म वितरण

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शिरडी साई बाबा स्कूल को लेडी बैम फोर्ड चैरिटेबल ट्रस्ट ने 1800 स्कूल यूनिफार्म का योगदान दिया। आज न्यू केजी कक्षा के ओरियन्टेशन कार्यक्रम में लेडी बैमफोर्ड चैरिटेबल ट्रस्ट की कहकषां तथा नीतिन गोस्वामी के कर कमलों द्वारा छात्रों को यूनिफार्म वितरण की गई। इस अवसर पर सुखी सिंह एचओएच की मेम्बर साई धाम में पधारी और कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

WhatsApp Image 2024 04 16 at 22.32.30

सभी ने शिरडी साई बाबा स्कूल के द्वारा गरीब परिवार के बच्चों को नि:शुलक शिक्षा के साथ-साथ भोजन,वर्दी,किताबे-कापियां,स्वास्थ सेवाएं व पर्यटन की सुविधाएं देने के कार्य की प्रशंसा की और आगे भी सहयोग देने का आश्वासन दिया। न्यू केजी कक्षा के छात्रों के साथ पेरेन्टस भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। स्कूल के छात्रों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। साई धाम के संस्थापक अध्यक्ष डा.मोतीलाल गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या बीनू शर्मा,सी के मिश्रा,के ए पिल्लै एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *