बढ़ती ठंड में गरीबों को कम्बल वितरण करना नेक व सराहनीय कार्य है- केंद्रीय मंत्री
मीरजापुर। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने क्षेत्र के कंचनपुर में स्थित डॉ. शैलेन्द्र सिंह (समाजसेवी) के प्रांजल स्टोन वर्क्स व प्रियांशू स्टोन वर्क्स अहरौरा के प्रांगण में रविवार को दो हजार कंबल वितरण किया गया।
आयोजित कंबल वितरण समारोह में शामिल हुई। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने असहाय वृद्ध दिव्यांग जरूरमंद गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी डॉ शैलेंद्र सिंह द्वारा गरीब, असहाय, निर्धन व विकलांग को ठंड से बचाव के लिए दो हजार कम्बल का वितरण किया गया।
बहुत नेक व सराहनीय कार्य हैं। इस दौरान डॉ. उपेन्द्र सिंह, डॉ अनिल सिंह पटेल(प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल एस), अमरदीप सिंह, प्रदेश महासचिव भाकियू प्रहलाद सिंह, अरूणेश सिंह, रवि सिंह, नीरज पाण्डेय, सुनील मिश्रा, मेघनाथ पटेल के साथ अन्य लोग रहे।