Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 23 at 6.10.57 PM

चोरी की आभूषण सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोबाइल बरामद

मीरजापुर। 11 मई को वादिनी गीता देवी पत्नी गुलाब साहनी निवासिनी मीरापुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात चोरो के विरुद्ध घर में घुसकर आभूषण व नगदी चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई थी।WhatsApp Image 2024 06 23 at 6.10.57 PM

जिसके आधार पर थाना अहरौरा पर धारा 380, 457 में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। आज दिनांक 23 मई को एसआई संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र के कुदारन शराब ठेका के पास से दो नफर अभियुक्त अरविन्द कुमार बनवासी पुत्र सुक्खू बनवासी निवासी फरदहा थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर, सनी देओल पुत्र स्व0रामवृक्ष बनवासी निवासी भिक्खमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया।

जिनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी का आभूषण- एक मंगलसूत्र(पीली धातु), चार अंगूठी (पीली धातु), एक मांगटीका (पीली धातु), दो नथिया (पीली धातु), दो चेन(पीली धातु), छः जोड़ी पायल (सफेद धातु), चार जोड़ी बिछिया (सफेद धातु), एक चेन (सफेद धातु), मेहदी छल्ला एक जोड़ी(सफेद धातु) तथा चोरी की अवशेष धनराशि 4500 रुपये नगद बरामद किया गया। थाना अहरौरा पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में बरामदगी के आधार पर आईपीसी की धारा 411 की बढ़ोत्तरी कर दोनो शातिर चोरों को जेल भेज दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *