Breaking News

सड़क दुर्घटना में बेटी की दर्दनाक मौत, मां गंभीर रूप से घायल

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️विधायक ने जिला अस्पताल पहुंच कर जाना हाल, हर मुमकिन मदद का दिया भरोसा

✍️चिकित्सक से मिलकर तुरन्त आपरेशन किए जाने के संबंध में वार्ता की

14/06/2021 मवई अयोध्या – रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मीसा गांव में सोमवार की सुबह ट्रक से हुई सड़क दुघर्टना में बेटी की दर्दनाक मौत और मां गंभीर रूप ले घायल हो गई। मीसा निवासी विकास कुमार ‘”कल्लू ‘”कोरी की पत्नी शिवकुमारी अपनी पन्द्रह वर्षीय बेटी नन्दनी के साथ धान की नर्सरी के लिए खेत तैयार करने के लिए जा रही थी। लोहिया पुल की ओर से आ रही ट्रक का पहिया नन्दनी के पेट पर चढ़ गया।

जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, तथा मां शिवकुमारी का कंधा से हाथ ही अलग हो गया। घायल शिवकुमारी को जिला अस्पताल अयोध्या भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने जिला अस्पताल पहुंच कर हाल जाना। चिकित्सक से मिलकर उसका तुरन्त आपरेशन करने के लिए वार्ता की ।
विधायक ने दुर्घटना मे मृतक के प्रति दुःख व्यक्त करने के साथ ही परिजन को ढांढ़स बंधाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *