Breaking News

बीगोद क्षैत्र मे आज सभी दूकाने,प्रतिष्ठान निर्धारित समय तक खुले

 

रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान

बीगोद – राज्य सरकार व जिला कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के जारी गाइड लाइन के अनुसार आज सुबह दूकाने खुली।निर्देशों के अनुसार माडीफाइड लोकडाउन के तहत आज जिले भर मे अनलाक के तहत व्यापारियों ने 43 दिनों के बाद अपनी दूकाने,प्रतिष्ठान की साफ सफाई कर दुकान को व्यवस्थित किया।

बुधवार को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक सभी दूकाने खुली।निर्धारित समय व्यापारियों ने साफ सफाई मे ही समय पूरा हो गया। लम्बे समय बाद प्रथम दिन बंद दूकाने खुलने पर व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी।दूकानों पर ग्राहकों की प्रथम दिन विशेष आवाजाही नही रही व्यापारियों ने कोविड नियमो का पालन कर मास्क लगाकर ही सफाई की। ग्राहक भी मास्क लगाकर आये।दूकानदार भी सामान देते हुए कोरोना गाइड लाइन की पालना के लिए कहते दिखे।

 

निर्धारित समय होते ही पुलिस जवान दूकाने बंद करायी। दूकाने बंद होते पूर्व की तरह कफ्र्यू व बाजार मे सन्नाटा छा गया।विदित रहे जिला कलेक्टर ने दूकानों के बाहर रस्सी एवं गोले बनाकर सोशल डिस्टेसिंग की पालना कराकर सामग्री वितरण की गाइड लाइन जारी की लेकिन दूकान पर गोले व नियमो अनदेखी रही। (फोटो कैप्शन – छूट मे मेन मार्केट में खुली दुकानें का दृश्य

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *