Breaking News
b26c0ec2 1e0a 4cff b341 30b9c909b5f0

गोपालपुरा टोल फ्री करने को लेकर ग्रामीणों ने टोल किया घेराव टोल फ्री करने की मांग बात नहीं मानी धरने पर अड़े रहे ग्रामीण

 

महुआ के व्यापारियों ने बाजार बंद कर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया

थोड़ी दूरी पर टोल होने से आमजन को आर्थिक नुकसान हो रहा जिस दौरान प्रदर्शन पर क्षैत्रीय विधायक व अधिकारी मौके पर पहुंचेb26c0ec2 1e0a 4cff b341 30b9c909b5f0

बीगोद–क्षेत्र के महुआ कस्बे की जनता ने गोपालपुरा टोल पर अवैध टोल वसूली के चलते टोल प्लाजा पर विशाल संख्या पर धरना प्रदर्शन कर विरोध किया। जिस दौरान गाडियों का काफिला व लोगो भीड जमा हो गयी ।

इस दौरान मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक गोपाल खंडेलवाल भी धरने में शामिल हुये उस दौरान पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापत ने धरने का उदेश्य और जनता की समस्याओ को विधायक महोदय को अवगत कराया! विधायक महोदय ने टोल प्रशासन को और सरकार को चेतावनी दी की क्षेत्र की जनता कम दूरी टोल से जनता को आर्थिक नुकसान के साथ परेशानी हो रही ।

अगर समय रहते टोल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ये आंदोलन उग्र रूप लेगा। इस दौरान तहसीलदार सीमा बघेल मौके पर पहुंची और टोल प्रशासन से बात की टोल प्रसाशन ने ग्रामीणों की मांगे मानते हुये टोल फ्री करने की समझाइस की और ग्रामीणों को तीन दिन में अपने गाड़ी आरसी नम्बर देने के लिए कहा व जब तक तीन दिन तक आधार कार्ड से महुआ की सब वाहन फ्री निकलेगें साथ ही कम दूरी वाहनों को टोल फ्री करने की घोषणा ।

इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य रतन खटीक, विनोद ओस्तवाल, मुकेश खटीक, अरविन्द शर्मा, चैतन्य राठौड़, सुरेश जैन, प्रहलाद साहू, धन्ना कुम्हार,महावीर वैष्णव,मोनू धाकड़,महेंद्र वर्मा,राकेश खटीक,लोकेश सोनी,उमेश जोशी,राजेश मेवाड़ा, प्रहलाद हाडा, दिलकुश वैष्णव, मुकेश वैष्णव, जगदीश माली, राकेश माली, मुकेश जैन, अंकित जैन, सुशील जैन,देवेन्द्र जैन, निर्भय जैन, अमित जैन,नारायण माली, देवराज सिंह, टीकम वर्मा आदि ग्रामीण मौजूद थे।
(फोटो कैप्शन- 1-गोपालपूरा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद विधायक
2- मांग को लेकर टोल प्लाजा धरने पर बैठे ग्रामीण लोग
3- इस दौरान लगी वाहनों की कतार का दृश्य)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *