Breaking News
IMG 20211213 192016

परहित सरिस धर्म नहिं भाई पर पीड़ा सम नहिं अधमाई

Ibn न्यूज़ टीम
घुघली महराजगंज
मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। गरीबों एवं असहायों का सहयोग व सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। उक्त बातें समाजसेवी इंजीनियर ओमप्रकाश तिवारी ने कही जो घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में गरीब महिलाओं एवं वृद्धों में निशुल्क कंबल वितरित कर रहे थे।

आगे उन्होंने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं। जरूरतमंदों एवं गरीबों की सेवा और सहयोग हर किसी को अपने यथाशक्ति के अनुसार करना चाहिए। ऐसा करने वाले लोग कभी दुखी नहीं होते। उनके सुख- समृद्धि की सारी जिम्मेदारी प्रभु ले लेते हैं। इस अवसर पर उन्होंने फुलवासी, मीना, मीना केवट, इतना ,मीना माला, देवशरण, विरेंदर, सिद्धू एवं दुलारे सहित 60 लोगों में आकर्षक कम्बल वितरित किया गया।इस अवसर पर इंजीनियर ओमप्रकाश तिवारी, ग्राम प्रधान अमरीष पटेल, राधेश्याम गुप्ता, दीपक मिश्रा व कमलेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *