Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 13 at 6.18.38 PM

पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने शुरू किया जनसंपर्क सियासी गलियारे में हलचल

 

बोले बीकापुर से ही लड़ूंगा चुनाव,सारी तैयारियां हो चुकी है पूरी

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

बीकापुर से पूर्व विधायक रहे जितेंद्र कुमार उर्फ बब्लू सिंह के चुनावी मैदान में कूदने की पहल ने सियासी गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। बसपा से निकल कर इस बार किस दल से चुनाव लड़ेंगे यह अभी तय नहीं है। पिछले दिनों जिस तरह इनकी भाजपा में इंट्री और वापसी हुई फिर सन्नाटा फैल गया उसे देखते हुए इनका मैदान में उतर कर सबसे पहले पहल करना चौकाने वाला है। सोमवार को अपने तूफानी चुनावी दौरे में सोहावल तहसील जनसंपर्क करने दल बल के साथ पहुँचे जितेंद्र सिंह बब्लू ने कहा कि विधायक व अपना नेता काबिलियत और छबि देखकर चुने दल कोई भी हो नेता की हनक व दमदारी नही होगी तो जनता का भला नहीं हो सकता।

दल और सिम्बल की बावत पूँछे जाने पर यह कहकर टाल गये कि समय आने पर सब बता दूंगा बात पक्की हो चुकी है। जो निर्देश मिला है। उसके मुताबिक काम कर रहा हूँ। सवाल का जबाब आप सबको पता है।चुनाव लड़ूंगा यह तय है और बीकापुर से लड़ूंगा ही,दल और सिम्बल देना बड़े नेताओं का काम है,मिल जायेगा। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू के जनसंपर्क के दौरान लोगों में अजब सा उत्साह देखने को मिला लोगों ने बड़े खुले मन से उनका स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *