Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 27 at 4.57.52 PM

श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर टाईगर फोर्स की बैठक आयोजित ,

 

नववर्ष प्रतिपदा व श्री रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा , कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल , :- श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर स्थानीय क्षेमंकरी माता मंदिर में टाईगर फोर्स की बैठक आयोजित हुई ।
गजेंद्र दवे ने बताया कि आगामी हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा व श्री राम नवमी महोत्सव को लेकर जानकारी दी ।

मीठालाल सुंदेशा ने बताया कि नववर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या को भारत माता पूजन व 10 अप्रैल को श्री रामनवमी के पर्व पर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेमंकरी टाइगर फोर्स द्वारा तन मन, धन से सहयोग दिया जाएगा व कार्यक्रम मे पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया जाएगा ।

सुंदेशा ने बताया कि शोभायात्रा में डीजे ढोल धमाकों के साथ केसरिया भगवा ध्वज के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा ।
कार्यक्रम को लेकर शहर के विभिन्न चौराहों को सजाया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी संगठनों की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों व प्रत्येक बस्ती में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया जाएगा।

राम नवमी को लेकर प्रथम बैठक टाइगर फोर्स की आयोजित :–

कार्यक्रम को लेकर प्रथम बैठक माँ क्षेमंकरी माता जी मंदिर में हुई , जिसमें माँ क्षेमंकरी से प्रार्थना की कि कार्यक्रम को भव्या ती भव्य हो व सफलता मिले ,
शोभायात्रा में क्षेमंकरी टाइगर फोर्स के सभी युवाओं के एक जैसी वेशभूषा होगी ,सभी के केशरिया साफ़ा होंगे , सभी के दुपट्टा होंगे , वही सभी 2 वीलर , 4 वीलर वाइक्लो पर भगवे ध्वज के साथ शहर स्थित खारी रोड ( विवेकानंद सर्कल ) पर एकत्रित होकर ढोल नगाड़ों व श्रीराम के जयकारों के साथ 3 : 30 Pm पर फाफरिया हनुमानजी मन्दिर जाएंगे वहां से शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे ।

कार्यक्रम में ये संघठन लेंगे हिस्सा :-

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल , क्षेमंकरी टाइगर फोर्स , श्रीराम सेना , भारत विकास परिषद, हिंदू सेवा समिति, हिंदू जागरण मंच, यूथ फॉर नेशन संस्था, व्यापार संघ,हितकारी सेवा संगठन,, भारतीय जनता पार्टी, भाजपा युवा मोर्चा, सेवा भारती, आदर्श शिक्षण संस्थान, जनहित संघर्ष समिति सहित कई धार्मिक व कई सामाजिक संगठन हिस्सा लेंगे ।

बैठक में ये रहे उपस्थित –

दिनेश सोनी , गजेन्द्र दवे , मीठालाल सुंदेशा , मदनसिंह देवल , खेतसिंह , संजय , डॉ. सुरेश सुंदेशा , आनन्द शर्मा , भावेश बंजारा , दिलीप , मनीष दवे , खेताराम , विनोद महेश्वरी , महेन्द्र सोलंकी , परबत सिंह , उत्तम सोनी , प्रवीण माली , दिलीप सोनी , भरत सोनी , हितेश सिंह , सुरेश सैनी , अरविंद घाची , जितेन्द्र सोनगरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *