Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 15 at 20.38.39

संविधान के अस्तित्व पर गहरी चोट कर रही है यह सरकार,इसे उखाड़ फेंकना है जरूरी:मनधीर सिंह मान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर फरीदाबाद शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनधीर सिंह मान ने बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बाबा को याद किया ।उन्होंने कहा कि बीआर अम्बेडकर एक भारतीय न्यायविद,अर्थशास्त्री,राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। वंचितों के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया और महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों का समर्थन किया। इस अवसर पर मनधीर सिंह मान ने मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सत्ताधारी सरकार में संविधान खतरे में है।

WhatsApp Image 2024 04 15 at 20.38.39

इसका जीता जागता उदाहरण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है जो भी इस सरकार के खिलाफ बोलता है उसे पर यह ईडी बैठा देते हैं ताकि आर्थिक मानसिक और सामाजिक रूप से कमजोर किया जा सके। मनधीर सिंह मान ने आगे कहा कि इस सरकार में जवान,किसान,महिला,युवा,खिलाड़ी प्रत्येक वर्ग को दुखों की खाई में झोंक दिया है। इस बार हम सबको एकजुट होना है और इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। इनके भ्रष्ट नेताओं पर किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। मनधीर सिंह मान ने फरीदाबाद का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा सांसद ने फरीदाबाद का हाल बस से बत्तर कर दिया है सड़कों पर कचरे के देर है युवा बेरोजगार है बहन बेटियों के लिए सुरक्षा नहीं है। उसके बाद भी यह जुमला बोलती हुई सरकार लोगों के बीच में जाकर अपने लिए जन समर्थन मांग रही है। फरीदाबाद ही नही पूरे देश से इस पार्टी का सफाया होना जरूरी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *