Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 15 at 20.39.00

तिगांव विजय संकल्प रैली में बोले नायब सैनी-कांग्रेस के पास ना नेता,ना नीति और ना ही काम करने नीयत है

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने और उनको ऊंचा उठाने की दिशा में काम किए हैं। आज महिलाएं सीमा पर देश की रक्षा करने का काम कर रही है। और राफेल जैसे युद्धक विमान को उड़ाने में भी वह सक्षम हैं। यहां भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के जरिए कई लाख बेटियों को जीवन दान देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का काम किया है और आने वाले समय में लखपति दीदी की संख्या 3 करोड़ से ज्यादा होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने वाली कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं के उत्थान के लिए कदम नहीं उठाया। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं की देश के विकास में भागीदारी हो इसके लिए नारी शक्ति वंदन बिल लेकर आई और महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का अधिकार मोदी सरकार ने दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास ना तो नेता है और ना ही उनकी नीति और नीयत सही है।

WhatsApp Image 2024 04 15 at 20.39.00

उन्होंने कहा कि भाजपा का नेता भी सही है नीति और नीयत भी सही है। सरकार ने हर व्यक्ति का सम्मान बढ़ाने के लिए काम किया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए सैनी ने कहा कि बाबा साहब वंचितों को ऊपर उठने और उनका विकास चाहते थे। मोदी सरकार ने गरीब लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड के जरिए ऊपर उठाने का काम किया है। कांग्रेस द्वारा चुनाव घोषणा पत्र में देश की जनता के साथ न्याय करने की बात कहने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि असल में अन्याय इन लोगों ने किया और न्याय नरेंद्र मोदी ने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों महिलाओं किसानों के साथ न्याय किया है और पूर्व की सरकारों ने उनके साथ अन्याय किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में एक सिलेंडर लेने के लिए तीन दिन लाइन में लगना पड़ता था तब जाकर कहीं सिलेंडर मिलता था। मोदी सरकार ने घर-घर सिलेंडर भेजने की व्यवस्था की है।

 

11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त सिलेंडर देने का काम मोदी ने किया है। किसानों को किसान सम्मन निधि केंद्र सरकार ने दी जिसके माध्यम से तीन लाख करोड रुपए किसानों के खाते में गए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कोविड के दिनों को याद करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल 8 महीने में दो वैक्सीन बनकर तैयार हो गई और लोगों तक इन वैक्सीनों को फ्री भेजने का काम किया। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत विश्व में 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पांचवें नंबर पर आई है और अब सरकार ने फैसला किया है कि अगले 5 साल में इसे अमेरिका और चीन के साथ विश्व की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रही है और देश को नई दिशा देने का काम कर रही है जिस देश के विकास में नए पंख लगे हैं।

 

फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तथा केंद्र सरकार में राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस को घोटाले बाजों की पार्टी बताते हुए कहा कि जब रक्षक ही देश का भक्षक बन जाए तो क्या होगा यह आसानी से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए। जो काम कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई भाजपा ने 10 साल में करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में ना तो सीमा सुरक्षित थी और ना ही देश का खजाना सुरक्षित था। देश के अंदर भी हर रोज दंगे और बम ब्लास्ट हो रहे थे,लेकिन आज मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं भी पूरी तरह से सुरक्षित है और देश का खजाना भी सुरक्षित है। देश के अंदर ना तो बम ब्लास्ट होते हैं और नहीं दंगे।

 

उन्होंने कांग्रेस को बिना दूल्हे की बारात और बिना ड्राइवर की गाड़ी बताते हुए कहा कि जिस बारात में दूल्हा ही ना हो ऐसी बारात में कौन जाएगा और जिस गाड़ी का ड्राइवर ही ना हो उसमें कौन बैठेगा? हरियाणा के मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 50 सालों में भी इतना काम नहीं हुआ जितना पिछले 10 सालों में हुआ है। कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जो विकास से अछूता हो। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में चारों तरफ एक ही आवाज है अबकी बार 10 लाख पार। उन्होंने कहा कि अकेले बल्लभगढ़ से डेढ़ लाख वोटो से कृष्णपाल गुर्जर जीत कर आएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे अपने काम हों या न हों लेकिन आम जनता के काम होने चाहिए और वह लगातार हो रहे हैं। तिगांव से विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकास के मामले में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें भाजपा ने कांग्रेस के 50 साल के शासन से कम काम किया हो।

 

उन्होंने कहा कि बात चाहे एम्स की हो,यूनिवर्सिटी की हो,अस्पतालों की हो,कॉलेजों की हो या किसी अन्य क्षेत्र की हर क्षेत्र में काम हुआ है। उन्होंने कहा कि तिगांव में 3000 करोड रुपए से ज्यादा का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 में तिगांव से कृष्ण पाल गुर्जर को सबसे बड़ी जीत मिली थी और उसके बाद 2019 में भी कृष्णपाल गुर्जर यहां से सबसे ज्यादा वोटों से जीते थे और 2024 में यह रिकॉर्ड जारी रहेगा। केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,विधायक राजेश नागर,नरेन्द्र गुप्ता,नयनपाल रावत,जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा,लोकसभा प्रभारी जीएल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश रेक्सवाल,वरिष्ठ उप महापौर,देवेन्द्र चौधरी,पूर्व चेयरमैंन विनोद चौधरी,जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ,पार्षद अजय बैसला,जितेन्द्र यादव,रवि भडाना,रवि भडाना,उमेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर,जिला पार्षद संदीप भाटी,जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,सह प्रभारी राज मदान,प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक अमित मिश्रा,धर्म राव,मुकेश तोमर और भाजपा कार्यकर्ता,गांवों के सरपंच,जिला परिषद और ब्लाक समिति के सदस्य और इलाके के सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के सदस्य और इलाके के गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *